बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल अपना नया साल मनाने गए गोवा!
बिग बॉस 13 के घर में धमाल मचाने वाली जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल इन दिनों गोवा में हैं। शूट के लिए दोनों साथ में गोवा पहुँँचे थे। जिसके बाद वे...


बिग बॉस 13 के घर में धमाल मचाने वाली जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल इन दिनों गोवा में हैं। शूट के लिए दोनों साथ में गोवा पहुँँचे थे। जिसके बाद वे...
बिग बॉस 13 के घर में धमाल मचाने वाली जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल इन दिनों गोवा में हैं। शूट के लिए दोनों साथ में गोवा पहुँँचे थे। जिसके बाद वे दोनों वहाँ पार्टी के मूड में नजर आए। उनके साथ वहाँ टिक टोक स्टार रियाज़ भी दिखें। सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। वीडियो में उनका मस्ती वाला अंदाज फैंस को भा रहा है। अपने इतने बिजी शेड्यूल से बाहर निकलकर सिद्धार्थ और शहनाज दोनों पार्टी करते देखे गए। जहां दोनों ने जमकर डांस किया। इस दौरान शहनाज ने गुलाबी रंग की हूडी पहनी हुई है जबकि सिद्धार्थ ने ब्लैक राउंड नेक टीशर्ट पहना है। दोनों बेहद कूल अंदाज में नजर आए।
इससे पहले 12 दिसंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का 40वां जन्मदिन था। उनके जन्मदिन के मौके पर उन्हें उनके फैंस और टीवी कलाकारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इन सभी के बीच शहनाज गिल सबसे चर्चा में रहीं। क्योंकि शहनाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में शहनाज के साथ सिद्धार्थ भी नजर आए थे। वीडियो में शहनाज हंसते हुए कहती हैं, 'हैप्पी बर्थडे सिद्धार्थ।' सिद्धार्थ वीडियो में थोड़े कंफ्यूज्ड नजर आते हैं। फिर शहनाज को रिप्लाई करते हुए कहते है, 'ओके... अच्छा ऐसा है क्या, सही है... थैंक यू'। जिस पर शहनाज भी उन्हें 'ओके' कह देती हैं। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी ने बिग बॉस 13 में भी खूब धमाल मचाया था। इस दौरान ट्विटर पर #SidNaz भी खूब ट्रेंड करता रहता था। आप को बता दे वे दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश भी हैं। सिद्धार्थ और शहनाज का हाल ही में एक गाना शोना शोना रिलीज हुआ था। इसके अलावा उनका जल्द ही श्रेया घोषाल के गाने पर वीडियो आने वाला है जिसकी शूटिंग के लिए वे गोवा में हैं।
अदिती गुप्ता