टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 13' पर आरोप दक्षिण भारतीय लोगों के साथ हो रहा भेदभाव

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति 13 पर आरोप दक्षिण भारतीय लोगों के साथ हो रहा भेदभाव

छोटे पर्दे का रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 13वां सीजन शुरू हो गया है। बता दे इसकी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब शो में शॉर्टलिस्टेड ऑनलाइन ऑडिशन और जनरल नॉलेज टेस्ट होगा।

लेकिन उससे पहले एक यूजर ने शो के मेकर्स पर दक्षिण भारतीय लोगों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। क्योंकि उनका कहना है कि ये शो सिर्फ हिंदी ऑडियंस के लिए है। इसे पूरे भारतीय जनता को ध्यान में रखकर नहीं बनाया गया है।

दरअसल ऐश्वर्या नायक नाम की यूजर ने अपने एक ट्वीट में केबीसी 13 रजिस्ट्रेशन के लिए हिंदी में पूछे गए एक सवाल का स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा,"केबीसी 13 के सवाल इस सीजन में सबसे ज्यादा हिंदी में सवाल पूछे गए हैं और ये शो अब हिंदी भाषी ऑडियंस के लिए है। केबीसी 13 को पूरे देश की जनता को ध्यान में रखकर नहीं बनाया गया है।"

ऐश्वर्या ने बताया कि वह 12 साल से इसमें हिस्सा लेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आगे लिखा,"हम साउथ इंडिया से हैं 12 साल से इसके लिए कोशिश कर रहे हैं।" ऐश्वर्या इसके अलावा एक और स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ट्वीट किया। इस स्क्रीनशॉट में मेकर्स ने पार्टिसिपेट करने वाले कंटेस्टेंट्स से उनकी रहने वाले राज्य के बारे में पूछा है। इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशन के नाम हैं, लेकिन दक्षिण भारतीय राज्यों के नाम की जगह देश के अन्य राज्य लिखा है।

जिसपर ऐश्वर्या ने सवाल उठाए हैं। ऐश्वर्या ने अपने ट्वीट में लिखा,"मैं केबीसी फॉर्म के शुरूआत में नॉर्म्स को को देख हैरान हूं। होमटाउन सिलेक्ट करने के लिए उत्तर भारत को विस्तार से बताया गया है लेकिन दक्षिण भारत को बाकी बचा हुआ भारत क्यों कहा गया है। क्या कोई विस्तार से बताएगा?"

अदिती गुप्ता

Next Story
Share it