किसके सर सजेगा बिग बॉस 14 का ताज
छोटे पर्दे का सबसे चर्चित और विवादित शो बिग बॉस 14 का आज आखिरी दिन है। दरअसल शो का आज फिनाले है। विजेता के एलान होने में कुछ ही घंटे बचे है। फाइनल में...
 Admin | Updated on:21 Feb 2021 7:00 PM IST
Admin | Updated on:21 Feb 2021 7:00 PM IST
X
छोटे पर्दे का सबसे चर्चित और विवादित शो बिग बॉस 14 का आज आखिरी दिन है। दरअसल शो का आज फिनाले है। विजेता के एलान होने में कुछ ही घंटे बचे है। फाइनल में...
छोटे पर्दे का सबसे चर्चित और विवादित शो बिग बॉस 14 का आज आखिरी दिन है। दरअसल शो का आज फिनाले है। विजेता के एलान होने में कुछ ही घंटे बचे है। फाइनल में पांच कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, अली गोनी, राखी सावंत और निक्की तंबोली पहुंचे हैं। विजेता को बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ 34 लाख रुपये मिलेंगे। आज ही कुछ घंटो बाद सलमान किसी एक को ट्रॉफी देंगे।
शो के फिनाले में अभिनेत्री नोरा फतेही भी आई थी। जिसके साथ ही उन्होंने स्टेज पर एक धमाकेदार प्रस्तुति देंगी। जिसपर कलर्स टीवी ने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा- 'हो जाइए तैयार एक धमाकेदार फिनाले में हिस्सा लेने के लिए, आज रात नौ बजे।' इसके बाद अली गोनी ने भी अपनी दोस्त जैस्मिन भसीन के साथ एक प्रस्तुति दी। जिसको फिनाले में भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
अदिती गुप्ता
Next Story
















