श्रीकांत ने 15वें दिन भी 1 करोड से ज्यादा किया कारोबार, अब बजट वसूलने से रह गई बस इतनी दूर
तुषार हीरानंदानी की फिल्म श्रीकांत में राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं, जिन्होंने दृष्टिहीन उद्योगपति श्रीकांत बोला बन दर्शकों का दिल जीत लिया है।इस...

तुषार हीरानंदानी की फिल्म श्रीकांत में राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं, जिन्होंने दृष्टिहीन उद्योगपति श्रीकांत बोला बन दर्शकों का दिल जीत लिया है।इस...
तुषार हीरानंदानी की फिल्म श्रीकांत में राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं, जिन्होंने दृष्टिहीन उद्योगपति श्रीकांत बोला बन दर्शकों का दिल जीत लिया है।इस फिल्म में राजकुमार की जोड़ी पहली बार अलाया एफ के साथ बनी है। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई।पिछले कुछ दिनों से फिल्म की दैनिक कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
अब श्रीकांत के 15वें दिन के कमाई के आंकड़े भी सामने आए हैं।बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, श्रीकांत ने अपनी रिलीज के 15वें दिन यानी शुक्रवार को 1.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 32.70 करोड़ रुपये हो गया है।श्रीकांत में ज्योतिका और शरद केलकर भी अहम भूमिका में हैं। सभी के अभिनय की जमकर प्रशंसा हो रही है।
अब बॉक्स ऑफिस पर श्रीकांत का सामना मनोज बाजपेयी की फिल्म भैया जी से है, जो बीते शुक्रवार (24 मई) सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।श्रीकांत के बाद राजकुमार फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में दिखाई देंगे, जिसमें उनकी उनकी जोड़ी अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के साथ बनी है।यह फिल्म 31 मई, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। मिस्टर एंड मिसेज माही का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। करण जौहर इस फिल्म के निर्माता हैं।गुंजन सक्सेना के बाद यह शरण और जाह्नवी के बीच दूसरा सहयोग है, जबकि राजकुमार और शरण पहली बार साथ आए हैं।





