दीपिका पादुकोण, सारा, श्रद्धा और रकुल समेत 5 को ड्रग मामले में एनसीबी ने भेजा समन....

  • whatsapp
  • Telegram
दीपिका पादुकोण, सारा, श्रद्धा और रकुल समेत 5 को ड्रग मामले में एनसीबी ने भेजा समन....
X


सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सामने आए ड्रग्स कनेक्शन पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बुधवार को बड़ा एक्शन लिया है। एजेंसी ने बॉलीवुड की कई टॉप एक्ट्रेस को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। जिनको समन जारी किया गया है, उनमें दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर के नाम शामिल हैं। दीपिका पादुकोण को 25 सितंबर, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को 26 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सारा और श्रद्धा कपूर के घर एनसीबी की टीम नोटिस सर्व करने पहुंची है। इस मामले में पहले ही रिया चक्रवर्ती, शौविक समेत कई लोगों को जेल भेजा जा चुका है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में मादक पदार्थ के दृष्टिकोण को लेकर एनसीबी की जांच के दौरान बॉलीवुड में मादक पदार्थो का एक कथित गठजोड़ सामने आया था। सुशांत सिंह राजपूत की टैलेंट मैनेजर जया साहा, अबिगैल पांडे और सनम जोहर से आज एनसीबी की टीम पूछताछ कर रही है। जया साहा से लगातार तीसरे दिन पूछताछ हो रही है।

इसी चैट से एक के बाद एक बॉलीवुड की कड़ियां जुड़ती जा रही हैं। रिया चक्रवर्ती, उसका भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत के पूर्व स्टाफ दीपेश सावंत एवं सैमुअल मिरांडा सहित कई लोग अब तक गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it