टाइगर श्रॉफ ने इंडस्ट्री में पूरे किये 7 साल, फैन्स का किया धन्यवाद.....

  • whatsapp
  • Telegram
टाइगर श्रॉफ ने इंडस्ट्री में पूरे किये 7 साल, फैन्स का किया धन्यवाद.....
X

जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ आज फैंस के दिलों पर राज करते हैं. टाइगर ने हीरोपंती फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी. पिछले 7 वर्षों में टाइगर श्रॉफ फिल्म जगत में सबसे अधिक बैंकेबल और होनहार सितारों में से एक के रूप में उभरकर सामने आए हैं.

टाइगर के हाई ऑक्टेन एक्शन स्टंट और स्विफ़्ट डांस मूव्स के कारण अभिनेता के फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इज़ाफ़ा हो रहा है. टाइगर जिस भी फिल्म में नजर आते हैं वो पर्दे पर धमाल करती हैं.

अपने अब तक के सफर को याद करते हुए और अपनी पहली फिल्म हीरोपंती को याद करते हुए टाइगर ने कहा है, 'बीते वक्त को देखते हुए मुझे केवल और केवल कृतज्ञता के अलावा कुछ भी महसूस नहीं होता है. जहां मुझे क्रेजी एक्सपीरियंस और दर्शकों से बेशुमार प्यार मिला है.

हीरोपंती हमेशा मेरे लिए एक खास फिल्म रहेगी और मैं साजिद सर, सब्बीर सर को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और कृति सेनन को भी सबसे अच्छे सह-कलाकारों में से एक होने के लिए धन्यवाद.' टाइगर के प्रशंसकों ने खुद को 'टाइगेरियन' के रूप में गढ़ा है.

टाइगर श्रॉफ ने इंडस्ट्री में पूरे किये 7 साल, फैन्स का किया धन्यवाद.....टाइगर अपनी व्यापक लोकप्रियता और दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने की क्षमता के कारण कम से कम 14 प्रमुख जीवन शैली और फैशन परिधान ब्रांडों का चेहरा हैं.

अराधना मौर्या

Next Story
Share it