शरवरी वाघ की हॉरर-कॉमेडी मुंज्या का ट्रेलर जारी, 7 जून को सिनेमाघरों में देगी दस्तक फिल्म
शरवरी वाघ को पिछली बार फिल्म बंटी और बबली 2 में देखा गया था, जो 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।अब 4 साल के लंबे अंतराल के बाद शरवरी सिल्वर...

शरवरी वाघ को पिछली बार फिल्म बंटी और बबली 2 में देखा गया था, जो 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।अब 4 साल के लंबे अंतराल के बाद शरवरी सिल्वर...
शरवरी वाघ को पिछली बार फिल्म बंटी और बबली 2 में देखा गया था, जो 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।अब 4 साल के लंबे अंतराल के बाद शरवरी सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने को तैयार हैं।इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म मुंज्या को लेकर चर्चा में हैं, जिसका ट्रेलर सामने आ गया है। इसमें हॉरर के साथ कॉमेडी का तगड़ा लगा है।स्त्री और भेडिय़ा के बाद यह निर्देशक दिनेश विजान की तीसरी हॉरर-कॉमेडी फिल्म है।मुंजया के ट्रेलर की बात करें तो एक जगह है चेतुकवाड़ी जो श्रापित है वहां पर एक पेड़ भी श्रापित है। जिसके नीचे मुंजया रहते हैं।
कहते हैं कि वह किसी मुन्नी से शादी करना चाहता था, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। उसी दिन से मुंजया अपनी वंशज के इंतजार में मुक्त होने के लिए इंतजार कर रहा है और अपनी आखिरी इच्छा पूरी करना चाहता है।
मुंजया की इच्छा पूरी न होने के कारण वह ऑब्सेसिव लवर बन चुका है।बहुत पुराने से पेड़ के अंदर एक छुपे भूत जो अपने वंशज का इंतजार कर रहा है और इंतजार में कई सालों से भटक रहा है। आखिरकार उसे अपना वंशज मिल जाता है। इसके बाद कॉमेडी और हॉरर की कहानी शुरू होती है। इस फिल्म का ट्रेलर खौफनाक के साथ कॉमेडी का तड़का भी लगता है। इसके साथ ही बता दे की कंप्यूटर जनरेटर इमेज के जरिए इसके हीरो और विलन मुंजया को बनाया गया है।मुंज्या में अभय वर्मा, मोना सिंह और एस सत्यराज भी अहम भूमिका में नजर आएंगे, जिनकी झलक ट्रेलर में साफ दिख रही है।
निर्माताओं ने लिखा, मुन्नी के लिए मुंज्या जान दे भी सकता है और ले भी सकता है।इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। दिनेश विजान और अमर कौशिक इस फिल्म के निर्माता हैं। योगेश चांदेकर ने इसकी कहानी लिखी है।यह फिल्म 7 जून, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।





