अनिल कपूर की नई फिल्म AK vs AK फसी विवादों में

  • whatsapp
  • Telegram
अनिल कपूर की नई फिल्म AK vs AK फसी विवादों में
X


हाल ही में रिलीज़ हो रही अनिल कपूर की नई फिल्म AK vs Ak विवादों से घिर गई हैं। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद से लोगों का मानना हैं कि इस फिल्म में भारतीय वायुसेना को नीचा दिखाया गया हैं। अनिल कपूर इस पर कहते हैं- मेरी इस फिल्म के ट्रेलर ने कुछ लोगों को दुख पहुंचाया हैं। जिसके लिए मुझे बेहद खेद हैं। उसमें मैंने भारतीय वायुसेना की यूनिफॉर्म पहनकर कुछ आपत्त‍िजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। जिसके लिए मैं काफी शर्मिन्दा हूँ।

माफ़ी के साथ-साथ अनिल कपूर उस सीन के बारे में जानकारी भी देते हैं, और कहते हैं कि फिल्म में यूनिफॉर्म पहने मेरा वो कैरेक्टर इसल‍िए नजर आया क्योंकि वो एक ऑफिसर का रोल अदा कर रहा है। जब उसे पता चलता है कि उसकी बेटी किडनैप हो गई है तब वो अपना गुस्सा जाहिर करता है जो कि एक भावनात्मक रूप से टूटे और व्याकुल पिता की है।

उन शब्दोंं का अर्थ वो बिल्क़ुल नहीं था जो आप सब समझे। वो कहते हैं कि मैं बस अपनी कहानी के प्रति ईमानदार रहने के लिए था इसल‍िए मेरा कैरेक्टर यूनिफॉर्म पहने हुए है जो कि अपनी बेटी को जी जान से ढूंढना चाहता है। मेरा या फिल्म निर्माताओं का वायुसेना का अनादर करने का कभी ये इरादा नहीं था. सभी सुरक्षा बलों के अध‍िकार‍ियों के प्रति हमेशा मेरे दिल में इज्जत और आभार है।

इसके वाबजूद अनजाने में अगर किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाने के लिए मैं दिल से माफी मांगता हूं'

अन‍िल कपूर के अलावा नेटफ्ल‍िक्स ने भी ट्व‍ीट कर वायुसेना से माफी मांगी है। उन्होंने लिखा- 'आदरणीय @IAF_MCC हम किसी भी तरीके से कभी भी सशस्त्र बल का अनादर नहीं करना चाहते हैं। AK vsAK फिल्म में अनिल कपूर और उनके को-स्टार्स बतौर एक्टर्स अपना किरदार निभा रहे हैं।

जिसमें उनका इरादा किसी भी व्यक्ति को ठेस पहुँँचाना नहीं था। और अगर बात करें सीन की तो जिस सीन की यहां बात हो रही है उसमें अनिल कपूर एक वायुसेना अधिकारी की वर्दी पहने हुए नजर आ रहे हैं। सीन में अनिल कपूर बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ हैं और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसमें उनकी लड़की किडनैप हो जाती हैं जिस कारणवश वो इन शब्दोंं का उपयोग करते हैं।

अदिती गुप्ता

Next Story
Share it