टाइगर श्रॉफ के खिलाफ FIR की खबर सुनकर मचा बवाल, जाने क्यों आई ये नौबत....

फिल्म एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की है. दोनों 1 जून को दोपहर 2 बजे मुंबई के बैंडस्टैंड पर कार से घूमते हुए पकड़े गए थे. वे बाहर निकलने की ठोस वजह नहीं बता पाए थे, लेकिन तब पुलिस ने डॉक्यूमेंट्स चेक करके उन्हें छोड़ दिया था.
अब पुलिस ने सारे पहलुओं की जांच के बाद दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। मीडिया फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस मामले को लेकर पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने भी यही बात बताई थी. हालांकि विरल के पोस्ट को पढ़कर टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने तुरंत रिएक्ट किया.
उन्होंने पोस्ट पर कमेंट किया, 'आपके फैक्ट्स गलत हैं. दोनों घर आ रहे थे और पुलिस ने सिर्फ उनका आधार कार्ड चेक किया था. कोई भी ऐसे समय में घूमने में इंट्रेस्टेड नहीं है. प्लीज कुछ भी कहने से पहले अपने फैक्ट्स जरूर चेक कर लें. थैंक्यू.' आयशा ने जिस तरह से सोशल मीडिया पर विरल बियानी की क्लास लगाई उसके बाद विरल ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया.
एक अन्य यूजर ने आयशा श्रॉफ को लेकर कमेंट किया और उनपर निशाना साधा तो आयशा ने जवाब दिया कि टाइगर ने जरूरतमंदों की मदद की, उन्हें खाना खिलाया, लेकिन इस बारे में टाइगर लोगो को नहीं बताना चाहता और दिखावा नहीं करना चाहता है. गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ ने 7 साल पहले बॉलीवुड में कदम रखा था और उनकी पहली फिल्म हीरोपंती थी.
अराधना मौर्या





