अनुराधा पौडवाल ने सुनाया रिकॉर्डिंग के दिनों का दिलचस्प किस्सा

- Story Tags
- Anuradha Paudwal
- Ancedote
पॉपुलर रियलिटी शो सारेगामापा के आगामी एपिसोड में टैलेंटेड एक्टर्स आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर के साथ-साथ संगीत जगत के सुनहरे गायक अनुराधा पौडवाल, कविता कृष्णमूर्ति और कुमार सानू स्पेशल गेस्ट्स के रूप में नजर आएंगे। जहां सभी कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस ने जजों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी, वहीं अंशिका चोनकर की परफॉर्मेंस एक ताजा हवा के झोंके की तरह थी, जब उन्होंने अपनी सुरीली आवाज में 'बहुत प्यार करते हैं' गाया। अनुराधा पौडवाल तो ये गाना सुनकर बेहद प्रभावित हुईं और उन्होंने अपने रिकॉर्डिंग के दिनों का एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया।
अनुराधा पौडवाल ने कहा, ''उन दिनों में हम एक दिन में कई गाने रिकॉर्ड करते थे, इसलिए हम लोग हमेशा मोशन में रहते थे और हमारी आवाज भी इससे प्रभावित होती थी। तो एक दिन जब मैं रिकॉर्डिंग के लिए गई तो मुझे बताया गया कि हम इस गाने का फाइनल टेक लेने से पहले थोड़ी रिहर्सल करेंगे और मैंने भी इस पर सहमति जताई। मुझे अब भी याद है वहां लाइव म्यूजिशियंस थे क्योंकि वो लाइव रिकॉर्डिंग होनी थी। मैंने गाना सुना और इसकी रिहर्सल करने चली गई। जब रिहर्सल हो गई तो मैंने उनसे पूछा कि फाइनल गाना कब रिकॉर्ड करेंगे, तो उन्होंने मुझे चौंकाते हुए ये बताया कि मैंने जिस गाने का स्क्रैच वर्शन यह सोचकर गाया था कि मैं रिहर्सल कर रही हूं वही दरअसल फिल्म का फाइनल गाना बन गया है जबकि मुझे इसका कोई अंदाजा नहीं था।'' गौरतलब है कि सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा शनिवार और रविवार रात नौ बजे जी टीवी पर प्रसारित हैं।





