Birthday Special: बिग बी को अपना दादा मानते हैं अबराम खान

साभार- सोशल मीडिया
बॉलीवुड के खाना शाहरुख खान और गौरी खान के लाड़ले बेटे अबराम का आज जन्मदिन है। वे आज अपना 8वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर लोग सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं और उनके प्रति अपना प्यार व्यक्त कर रहे हैं।
वे बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और चर्चित स्टारकिड्स में से एक रहे हैं। बता दे जब शाहरुख 15 साल के थे तब उन्होंने कैंसर के कारण अपने पिता को खो दिया था। जिसकी वजह से कहीं न कहीं उनके बच्चे भी अपने दादा जी को मिस करते होंगे।
लेकिन आज हम आप को बताने जा रहें हैं कि उस कमी को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने खुद पूरी की है।
दरअसल अमिताभ ने एक दफा अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि शाहरुख के छोटे बेटे अबराम को अब तक यही लगता है कि वें उनके दादाजी हैं। 2017 में आराध्या बच्चन की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अबराम खान और शाहरुख खान के साथ फोटो शेयर करते हुए बिग बी (Big B) ने बताया था कि उन्हें लगता है कि वो ही उनके दादाजी हैं।
इतना ही नहीं इसके बाद शाहरुख ने भी जवाब देते हुए बिग बी से अनुरोध किया था कि वो वीकेंड्स पर उनके घर जरूर आएं ताकि अबराम को दादाजी का प्यार मिल सके। अबराम के जन्मदिन पर उनकी बड़ी बहन सुहाना खान ने सोशल मीडिया पर स्पेशल वीडियो करके उन्हें बधाई दी जो इंटरनेट पर काफी वायरल भी हो रही हैं।
साथ ही उनके दादा जी यानी बिग बी ने भी उन्हें उनके जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाऐं दी हैं।
अदिती गुप्ता





