Cardi B ने मां दुर्गा जैसा धरा रूप, जूते के साथ फोटोशूट पर भड़के भारतीय तो मांगनी पड़ी माफी....
रैपर कार्डी बी पर्सनल हो या प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा ही विवादों में रहती हैं। एक बार फिर वह कॉन्ट्रोवर्सी में फंस गई है। यह मामला एक शूज के...

रैपर कार्डी बी पर्सनल हो या प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा ही विवादों में रहती हैं। एक बार फिर वह कॉन्ट्रोवर्सी में फंस गई है। यह मामला एक शूज के...
रैपर कार्डी बी पर्सनल हो या प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा ही विवादों में रहती हैं। एक बार फिर वह कॉन्ट्रोवर्सी में फंस गई है। यह मामला एक शूज के प्रमोशन से जुड़ा है। दरअसल, कार्डी ने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में वह हिंदू देवी 'दुर्गा' के पोज में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में वह स्नीकर्स ब्रैंड को प्रमोट कर रही हैं। जिस पर लोगों को जबरदस्त गुस्सा फूटा और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई गई। जिसके बाद रैपर कार्डी बी को लोगों से माफी मांगनी पड़ी।
कार्डी बी की यह तस्वीर देखते ही देखते लोगों के निशाने पर आ गई है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "कार्डी बी!! आप शैतान की तरह दिखते हो। देवी दुर्गा एक मां की आकृति हैं जो नंगे शरीर को नहीं दिखाती हैं और उनके पास ऐसे शैतानी नाखून नहीं हैं…। आप लुसिफर, असुर या रावण को बेहतर तरीके से श्रद्धांजलि दे सकती हैं। आप अच्छे दिखेंगे।' एक अन्य ने लिखा, 'कार्डी बी ने हिंदू देवी दुर्गा को हाथ में जूता पकड़कर 'श्रद्धांजलि' नहीं दी, यह अपमान है और किसी भी तरह से सांस्कृतिक प्रशंसा का रूप नहीं है। वह हमारी संस्कृति का मजाक उड़ा रही हैं। कार्डी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उनका मकसद किसी की संस्कृति को ठेस पहुंचाना या उसका अपमान करना नहीं था। उन्होंने कहा कि मैं अतीत को नहीं बदल सकती, लेकिन मैं भविष्य के लिए अधिक सतर्क रहूंगी।
अराधना मौर्या





