पहले पिता और अब चाचा के निधन के बाद से नहीं थम रहे अभिनेता रणवीर कपूर के आंसू

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
पहले पिता और अब चाचा के निधन के बाद से नहीं थम रहे अभिनेता रणवीर कपूर के आंसू

फिल्म इंडस्ट्री के लिए बीता साल काफी दुःखमय रहा है। जहाँ कोरोना महामारी के बीच सारी फिल्मों पर रोक लग गई थी तो वहीं साल के अंत में इंडस्ट्री से बुरी खबरे सुनने को मिलने लगी।

अब हाल ही में 9 फरवरी को हार्ट अटैक के चलते राजीव कपूर का निधन हो गया था। उनके अचानक हुए इस निधन ने कपूर परिवार को एक बार फिर गहरा झटका दिया है। इस घटना से परिवार का हर शख्स दुखी है, लेकिन ऐसा देखा जा रहा है कि अभिनेता रणबीर कपूर को इससे सबसे ज्यादा धक्का लगा है।

पिछले ही साल पिता ऋषि कपूर को खोने के बाद से अब चाचा राजीव भी रणबीर से दूर चले गए। ऐसे में रणबीर अब बुरी तरह टूट चुके हैं।

सूत्रों की माने तो रणवीर अपने चाचा राजीव कपूर के काफी करीब थे। असल में बात कुछ ऐसी है कि ऋषि कपूर के साथ रणबीर के रिश्ते में हमेशा थोड़ी दूरी रही।

रणबीर ऋषि के बेटे हैं, लेकिन वो अपने पिता के भी इतने करीब नहीं थे जितना की अपने चाचा के करीब थे। जब ऋषि कपूर बीमार पड़े थे तो रणबीर चाचा राजीव से ही अपने दिल की बात कहते थे।

इसी कारण रणवीर को चाचा के जाने का गेहरा प्रभाव पड़ा है। 7 महीने के अंदर ही उनके पिता और चाचा दोनों उनसे दूर चले गए।

जहां रणबीर अपने चाचा के निधन से इतने दुखी हैं तो वहीं रणधीर कपूर को भी भाई की मौत का गहरा सदमा लगा है। रणधीर के लिए अपने दोनों भाईयों को इस तरह खो देना बेहद ही दर्दनाक है।

अदिती गुप्ता

Next Story
Share it