भारतीय संस्कृति का भव्य संगीत महोत्सव

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
भारतीय संस्कृति का भव्य संगीत महोत्सव

संगीत एक ऐसा पवित्र माध्यम है, जो हमें आत्मीय रूप से उनसे जोड़ता है। इस दिव्य स्वरूप से हमारे मजबूत संबंध के जरिए दर्शकों के मन में आस का दीया जलाते हुए ज़ी टीवी अपनी तरह का एक अनोखा सिंगिंग रियलिटी शो स्वर्ण स्वर भारत लेकर आ रहा है। यह शो भारतीय मूल्यों का उत्सव मनाएगा और कुछ रोचक एवं अपनी-सी लगने वाली ऐसी कहानियों के माध्यम से हमें अपनी जड़ों तक ले जाएगा, जिन्हें अंतरों और भावपूर्ण भक्ति संगीत के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा। बेहद खास काल्पनिक चित्रण के जरिए एक चमत्कारिक एहसास जगाते हुए स्वर्ण स्वर भारत हमारे वेद पुराणों और ग्रंथों के कुछ अमर देवी देवताओं जैसे महाविष्णु, महालक्ष्मी, नारद मुनि, गणपति और हनुमान की कथाओं का सार प्रस्तुत करेगा, जो आज के युग में भी प्रासंगिक है।

इस शो में जाने-माने कवि डॉ कुमार विश्वास और मशहूर सिंगर्स - पद्मश्री कैलाश खेर एवं पद्मश्री सुरेश वाडकर जजों के रूप में नजर आएंगे। इन गायकों ने अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं में कई भक्ति गीत गाए हैं और दिव्यता का अनुभव किया है। यह शो देश के अलग-अलग हिस्सों से आए टैलेंटेड गायकों को प्रस्तुत करेगा, जहां जज हर कंटेस्टेंट को सुर, भाव और सार की कसौटी पर परखेंगे। पॉपुलर एक्टर रवि किशन इस शो के होस्ट के रूप में नजर आएंगे। बता दें कि स्वर्ण स्वर भारत का प्रीमियर 22 जनवरी को होगा और इस शो का प्रसारण शनिवार और रविवार रात आठ बजे ज़ी टीवी पर होगा।

Tags:    Entertainment
Next Story
Share it