Oscar award 2021: Nomadland ने जीते तीन अवॉर्ड, Anthony Hopkins को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड....

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
Oscar award 2021: Nomadland ने जीते तीन अवॉर्ड, Anthony Hopkins को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड....


हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित 93वें अकादमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर अवॉर्ड्स के विजेताओं की आज घोषणा हो गयी है। ये अवॉर्ड फंक्शन हर साल परंपरागत रूप से हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाता है। लेकिन इस बार कोविड-19 महामारी के चलते अवॉर्ड्स फंक्शन को ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है। अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने घोषणा की थी कि ऑस्कर इस साल कई जगहों से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस साल आप ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन का लाइव प्रसारण स्टार मूवीज+हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।

बता दें कि Anthony Hopkins बने बेस्ट एक्टर। फिल्म द फादर के लिए Anthony को यह अवॉर्ड मिला है। इस केटेगरी में उनके साथ Riz Ahmed, Chadwick Boseman, Gary Oldman और Steven Yeun भी नॉमिनेट हुए थे।

Nomadland के लिए Frances McDormand ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड। इसी के साथ फिल्म Nomadland को तीन अवॉर्ड मिल गए हैं। ऑस्कर्स इन मेमोरियम सेक्शन में हॉलीवुड स्टार्स चैडविक बोसमैन, सिसली टायसन और क्रिस्टोफर प्लमर संग इरफान खान को श्रद्धांजलि दी गई। इन स्टार्स को हमने 2020-21 में खोया है।

फिल्म Judas and The Black Messiah के गाने Fight For You को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है। D'Mile और H.E.R. को म्यूजिक और H.E.R. और Tiara Thomas को लिरिक्स के लिए अवॉर्ड दिया गया है।

कोरियन अमेरिकन फिल्म Minari की एक्ट्रेस Yuh-Jung Youn ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया है। ये साउथ कोरियन एक्ट्रेस Yuh-Jung Youn का पहला ऑस्कर अवार्ड है। हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट ने इस अवॉर्ड को प्रेजेंट किया है।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it