मशहूर बंगाली अभिनेता और पूर्व सांसद तपस पॉल का निधन

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
मशहूर बंगाली अभिनेता और पूर्व सांसद तपस पॉल का निधन

तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद तपस पॉल का 61 वर्ष की उम्र में हृदय गति रुकने के कारण मुंबई के एक निजी अस्पताल में मंगलवार तड़के निधन हो गया। तपस पॉल बंगाली फिल्मों के जाने माने अभिनेता थे। वे 2014 के आम चुनाव में टीएमसी के टिकट पर कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र से चुनकर आए थे।

पॉल कृष्णानगर से दो बार सांसद और अलीपुर से विधायक रह चुके हैं। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटी है। सीबीआई ने 2016 में रोज़ वैली चिटफंड मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था और करीब 13 महीने बाद उन्हें जमानत मिली थी। इसके बाद से ही उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी।

बता दें कि, तापस पाल का जन्म 29 सितंबर, 1958 को हुआ था। उन्होंने 22 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म 1980 में आई दादर कीर्ति थी। इस फिल्म से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद में उनकी साहेब (1981),सहित कई फिल्में लोकप्रिय हुईं। फिल्म साहेब के लिए तापस पाल को फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था। पाल ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। जहाँ उन्होंने माधुरी दीक्षित के साथ अबोध में अभिनय किया था।

Next Story
Share it