झारखंड में कोरोना से हुई पहली मौत

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
झारखंड में कोरोना से हुई पहली मौत

झारखंड में कोरोना पॉजिटिव की माैत का पहला मामला बोकोरो से आया है। मृतक बोकारो जिले के गोमिया का रहने वाला है। बुधवार देर रात ही उसके पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई। बुधवार-गुरुवार की मध्य रात करीब डेढ़ बजे उसकी मृत्यु बोकारो जनरल अस्पताल में हो गई। इसके बाद बोकोरो में हड़कंप मच गया है।

बोकारो जिले के गोमिया के रहने वाले मरीज को सांस लेने में तकलीफ के बाद बोकारो जनरल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया था। 4 अप्रैल को गोमिया निवासी को बीजीएच में भर्ती कराया गया था। उसके लक्षण को देखकर कोरोना पॉजिटिव होने का संदेह था। सैंपल लेकर जांच के लिए रांची भेजा गया था। बुधवार की रात जांच रिपोर्ट आई। पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद बोकारो जनरल अस्पताल में हड़कंप मच गया। इलाज के दाैरान उसके संपर्क में आने वाले चिकित्सक और कर्मचारी सहम गए। दूसरी तरफ पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद नए सिरे से इलाज शुरू होने से पहले ही मरीज की मृत्यु हो गई। उसे बचाया नहीं जा सका।बोकारो के सिविल सर्जन अशोक कुमार पाठक ने कोरोना से माैत की पुष्टि की है। मृतक की उम्र करीब 70 साल है।बोकारो जिले में कुल पांच पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इनमें से मृतक भी एक था।

Next Story
Share it