गजबे ज्ञान है अखिलेश बाबु का - नागरिक नहीं दलित पिटे गये

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
गजबे ज्ञान है अखिलेश बाबु का - नागरिक नहीं दलित पिटे गये

जाति के ज्ञान का पिटारा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी खोल दिया | अब जनता नहीं जात पिटी जाती है | ये आधुनिक राजाओं की नयी बोली है | सत्ता सबकुछ है भाई आवे तो सही |

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1228313716812328962

राज्य सत्ता को गवाने के बाद अब अखिलेश जैसा नेता भी अंततः जाति और धर्म की राजनीति की ओर जाने लगा है | काम बोलता है कह कर उम्मीद जगाये अच्छे लोग भी अगर अपने काम के बावजूद हार गए तो भी उन्हें अपने काम बोलता है पर टिके रहना चाहिय |

राजनीति में सत्ता सुख ही सब कुछ नहीं होता देश हित में भी सोचना पड़ता है | सरकार आती -जाती रहेगी ये देश रहना चाहिए और इस देश में कुछ अच्छे नेता भी होने चाहिए | अगर अखिलेश जैसे लोग भी तनिक संघर्ष से घबरा गए तो देश और प्रदेश का विकास बंद हो जाएगा |

माना की राजनीति में दावपेंच चलते रहते है पर उससे अगर दिलो को तोड़ने का काम किया जा रहा है और सामाजिक विद्वेष की भावना फैलाई जा रही है तो उसे रोकना होगा |

ये दलित और अगड़े का मसला नहीं कानून का मसला होना चाहिए और जिन लोगो ने कानून का उलंघन किया है वो जो भी हो उने जेल में डाल दिया जाना चाहिए और इसमें किसी तरह की कोई राजनीति आने वाले समय को और विषाक्त कर देगी |

Next Story
Share it