अब हर खंड में बनेंगी दो 'मनरेगा ग्राम पंचायत'

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
अब हर खंड में बनेंगी दो मनरेगा ग्राम पंचायत

ज्योति जायसवाल-
लखनऊ। अब प्रदेश के प्रत्येक खंड की दो ग्राम पंचायत के रूप में विकसित किया जाएगा। ग्राम्य विकास विभाग, ने योजना का मसौदा तैयार कर लिया है, जल्द इसे लागू किया जाएगा। प्रदेश में 822 खंड में 58,758 ग्राम पंचायत हैं। शासन का है कि बीते एक दशक से अधिक समय से मनरेगा के कार्यों के बाद भी गाँवों में स्थायी विकास कार्यों और असुविधाओं की कमी हैं।मनरेगा में श्रम एवं निर्माण सामग्री के लिए पर्याप्त मात्रा में बजट है। इसके लिए मनरेगा पंचायत के रूप में विकसित करने की योजना है।गाँव के प्रत्येकघर में शौचालय, स्कूल में चारदीवारी और शौचालय का निर्माण करना, बच्चो के लिए खेल मैदान और पार्क बनाया जाएगा।हरियाली के लिए सडक किनारे और तालाबोंके किनारे पौधारोपण किया जाएगा। तालाबों की खुदाई होगी और मौजूदा जलाशयोंका जीर्णोद्धार किया जाएगा। घर- घर में पशुओं के लिए शेड बनाए जाएंगे और चारागाह भूमि पर गोशाला व पशु आश्रम स्थल बनाए जाएंगे।

Next Story
Share it