जम्मू कश्मीर में ग्रेनेड हमला एक की मौत 30 से ज्यादा घायल

  • whatsapp
  • Telegram
जम्मू कश्मीर में ग्रेनेड हमला एक की मौत 30 से ज्यादा घायल
X

कश्मीर में हालत को बिगाड़ने के लिए हताश आतंकियों ने अब सामान्य लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया श्रीनगर में जो दुकानें खुली हुई थी उनको बंद कराने के लिए हरि सिंह हाई स्ट्रीट पर ग्रेनेड से हमला किया।आतंकी लगातार यह कोशिश कर रहे हैं की श्रीनगर में शांति बहाल हो इसी क्रम में वह रेहड़ी और पटरी दुकानदारों को भी निशाना बनाने में जुड़ गए हैं।

हालांकि इस तरह की चीज अब कश्मीर में लोगों को डरा नहीं पाएगी सेना ने स्पष्ट कर दिया है कि ग्रेनेड हमला करने वालों को जल्द ही पकड़ कर उनके सही जगह पहुंचा दिया जाएगा।कश्मीर में सेना की सख्ती के बावजूद इस महीने पांचवा ग्रेनेड हमला हुआ है|

इसके पहले जो हमले हुए हैं उन में कुल मिलाकर 50 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं।कश्मीर में हालात को सामान्य न होने देने की यह चाल सीमापार से भी नियंत्रित हो रही है सरकार को यह देखना है कि किस तरह से कश्मीर में शांति बहाल हो और सीमा पार बैठे लोगों का मंसूबा कामयाब न होने पाए।

Next Story
Share it