हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव की तारिखों का एलान आज

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव की तारिखों का एलान आज


स्थिति यादव
चुनाव आयोग आज शनिवार दोपहर 12 बजे हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। कहा जा रहा है कि आयोग फिलहाल झारखंड में चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं करेगा।चुनाव की तरीखों के ऐलान के साथ ही दोनों राज्यों में आचारसंहिता लागू हो जाएगी। दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है। ऐसे में यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिष्ठा भी दांव पर होगी। महाराष्ट्र में भाजपा की चुनावी तैयारियां जोरो पर है। हाल ही एनसीपी नेता और शिवाजी के वशंज उदयन भोसले भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने सतारा में भाजपा की रैली में पीएम मोदी के सिर पर छत्र भी रखा था। राज्य में भाजपा और शिवसेना गठबंधन के रूप में चुनाव लड़ती रही है। दोनों ही दलों के बीच सीटों को लेकर कुछ मतभेद है। माना जा रहा है कि इन्हें समय रहते सुलझा लिया जाएगा और दोनों ही दल साथ में चुनाव लड़ेंगे।

Next Story
Share it