Home > राज्यवासी सरकार पर पूर्ण भरोसा रखें,आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता...हेमन्त सोरेन
राज्यवासी सरकार पर पूर्ण भरोसा रखें,आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता...हेमन्त सोरेन
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखण्ड में पांच हजार से अधिक दीदी किचन, थानों में संचालित रसोई, दाल भात योजना और स्वंय सेवी संस्थाओं के...
Bachpan Creations | Updated on:15 April 2020 2:08 PM GMT
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखण्ड में पांच हजार से अधिक दीदी किचन, थानों में संचालित रसोई, दाल भात योजना और स्वंय सेवी संस्थाओं के...
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखण्ड में पांच हजार से अधिक दीदी किचन, थानों में संचालित रसोई, दाल भात योजना और स्वंय सेवी संस्थाओं के माध्यम से जरूरतमंद पर्याप्त भोजन ग्रहण कर रहें हैं। राज्य के बाहर लॉकडाउन में फंसे हर झारखण्ड वासी तक आवश्यक मदद पहुंचाई जा रही है। राज्य भर में लाखों लोगों को निःशुल्क भोजन मिल रहा है। विभिन्न राज्यों में फंसे करीब 7 लाख लोगों को भी निःशुल्क सूखा राशन एवं गर्म खाना भोजन उपलब्ध कराने की कोशिश जारी है। आप अपने सरकार पर पूरा भरोसा रखें। अफवाहों पर कदापि ध्यान ना दें। ऐसी आपदा इससे पूर्व हम में से किसी ने नहीं देखी है। बावजूद वर्तमान सरकार पूरी मुस्तैदी से राज्य के लोगों को सुरक्षित रखने हेतु हर जरूरी कार्य कर रही है।
Next Story