लॉकडाउन उल्लंघन पर होम क्वारंटाइन सांसद पीएन सिंह ने दी सफाई, कहा-दिल्ली पुलिस का पास लेकर आया हूं

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
लॉकडाउन उल्लंघन पर होम क्वारंटाइन सांसद पीएन सिंह ने दी सफाई, कहा-दिल्ली पुलिस का पास लेकर आया हूं

धनबाद

कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने सफाई दी है। लॉकडाउन के दाैरान दिल्ली से सड़क मार्ग से धनबाद पहुंचने पर कहा है कि संसद भवन की पुलिस की ओर से स्वीकृति पास लेकर आए हैं। यह पास दिल्ली के डिप्टी पुलिस कमिश्नर की तरफ से जारी किया गया है। धनबाद जिला प्रशासन ने एहतियान होम क्वारंटाइन पर रहने को कहा है। इसका पालन कर रहा हूं। दूसरी तरफ सांसद सिंह के स्वास्थ्य की अब तक जांच नहीं हुई है। कोरोना जांच के लिए बुधवार को उनका थ्रोट स्वाब लिाय जाएगा।

भाजपा सांसद पीएन सिंह संसद के बजट सत्र में भाग लेने दिल्ली गए थे। इसी बीच लॉकडाउन हो गया। इस कारण वे बीस दिनों से दिल्ली में ही थे। रविवार 12 अप्रैल को सड़क मार्ग से धनबाद पहुंचे। इसकी सूचना मिलने के बाद धनबाद जिला प्रशासन ने उन्हें होम क्वारंटाइन कर दिया है। सांसद पीएन सिंह दिल्ली से जिस कार में आए उसमें तीन लोग सवार थे। चालक व सिंह के अलावा उनके पीए मिथिलेश गोप भी कार में सवार थे। हालांकि अधिकारियों ने मंगलवार को सिर्फ सांसद से मुलाकात की और उन्हें होम क्वारंटाइन किया। पीए मिथिलेश गोप भी अपने घर में हैं। कार चालक को लेकर अभी संदेह बना हुआ है। उनके पीए मिथिलेश गोप ने चालक के बारे में कोई जनाकारी देने में असमर्थता जताई। इस बीच कुछ लोगों ने बताया कि कार किराए की थी।

Next Story
Share it