सेंसेक्स में 150 अंकों की गिरावट, निफ्टी 11,000 से नीचे, इन शेयरों में है मंदी

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
सेंसेक्स में 150 अंकों की गिरावट, निफ्टी 11,000 से नीचे, इन शेयरों में है मंदी


Vijayanka yadav

सप्ताह के दूसरे दिन की शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट देखी गई है। हालांकि, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 46.15 अंकों की बढ़त के साथ 37,169.46 पर खुला है। खबर लिखने तक यह न्यूनतम 36,992.99 अंकों तक गया। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 03.40 अंकों की गिरावट के साथ 11,000.10 पर खुला है। खबर लिखने तक यह न्यूनतम 10,965.25 अंकों तक गया।
आज 9 बजकर 47 मिनट पर सेंसेक्स 150.80 अंकों की गिरावट के साथ 36,972.51 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 42.30 अंकों की गिरावट के साथ 10,961.20 पर कारोबार कर रहा था। खबर लिखे जाने तक निफ्टी की 50 कंपनियों में से 17 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, 32 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर और एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार कर रहा था।

Next Story
Share it