धान क्रय केंद्र का निरीक्षण, देखे रिपोर्ट

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
धान क्रय केंद्र का निरीक्षण, देखे रिपोर्ट


उत्तराखंड किसान आयोग के उपाध्यक्ष सरदार राजपाल सिंह ने कल यानी मंगलवार शाम को खटीमा पहुंच मण्डी समिति परिसर में चल रहे धान तोल केंद्रों का निरीक्षण किया। किसान आयोग के उपाध्यक्ष ने जहां धान तोल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली वहीं तोल केंद्रों में मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों को धान तोल को सुचारू व बेहतर तरीके से संचालित किए जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सरदार राजपाल सिंह ने जहां अपनी फसलों की तोल कराने आए किसानों से मिल उनकी समस्याओं के बारे में जाना।वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए बताया की खटीमा में तोल केंद्रों का आज उन्होंने निरीक्षण किया हैं।

फिलहाल तोल की व्यवस्थाओं को उन्होंने सही पाया है। साथ ही सरकारी तोल केंद्रों के अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि धान तोल की व्यवस्थाओं को सुचारू रखा जाए साथ ही किसानों को इस दौरान अपनी फसल तुलवाने के दौरान किसी प्रकार की समस्याओं से रूबरू ना होना पड़े। इसका तोल केंद्र प्रभारी विशेष ध्यान रखें।

Next Story
Share it