इस कोरोना ने ली एक और उम्दा कलाकार की जान!

  • whatsapp
  • Telegram
इस कोरोना ने ली एक और उम्दा कलाकार की जान!
X


इस 2020 में हमने अपने बहुत से कलाकारों को खोया हैं। लेकिन आज अमेरिका के मशहूर म्यूजिक स्टार चार्ली प्राइड का कोरोना वायरस की चपेट में आकर निधन हो गया। चार्ली की उम्र 86 साल थी और उनके निधन की खबर देते हुए उनके परिवार वालों ने बताया कि उनका निधन टेक्सास के डलास में हुआ है। ये पहले अमेरिकी और अफ्रीकी गायक थे जिन्होंने अपने गानों से लोगों के मन में खास जगह बनाई हुई थी। चार्ली को उनके 1970 के हिट गाने के लिए 'Kiss an Angel Good Mornin' के नाम से जाना जाता था।

इन्होने आरसीए रिकॉर्ड्स को साइन किया था, जिसके बाद वह एल्विस प्रेस्ली के बाद दूसरे नंबर के सबसे बड़े कलाकार बन गए थे। चार्ली प्राइड कोई मामुलि सिंगर नहीं जाने माने सिंगर हैं। उनकी मौत की खबर इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका ही हैं। इस खबर को सुनते ही देश और दुनिया के संगीतकारों और दूसरे कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और सोशल मीडिया पर शेयर किया। हाला कि उनकी तरह कोई सिंगर तो हमें नहीं मिल सकता पर हम सब आपको हमेशा ऐसे ही प्यार करेंगे। इसके अलावा बिल रे साइरस ने लिखा कि चार्ली प्राइड ऐसे सिंगर थे जिन्होंने संगीत प्रेमियों के लिए संगीत तक आने का एक पुल की तरह काम किया। इसलिए अभी हाल ही में उन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था, उस वक्त चार्ली को लाइव टीवी पर देखा गया था। 11 नवंबर को उन्होंने ये अपनी अंतिम परफॉर्मेंस दी। उन्होंने अपने करियर में ऊपर वाले की कृपा से 25 मिलियन से भी ज्यादा रिकॉर्ड बेचे। प्राइड को तीन ग्रैमी अवॉर्ड मिले हैं।

अदिती गुप्ता

Next Story
Share it