कोरोनावायरस से जंग के लिए अमेरिका को मिला एक और हथियार- मॉडर्ना वैक्सीन को दी मंजूरी

  • whatsapp
  • Telegram
कोरोनावायरस से जंग के लिए अमेरिका को मिला एक और हथियार- मॉडर्ना वैक्सीन को दी मंजूरी
X


दुनिया भर में कोरोनावायरस से निपटने के लिए वैक्सीन का ट्रायल अभी तक जारी है। इसी बीच लगभग 3000 मौत से रोज सफर करने वाले अमेरिका ने पहले फाइजर और अब मॉडर्ना वैक्सीन को भी मंजूरी दे दी है।

अमेरिका ने फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन के एक पैनल को मॉडर्ना वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। साथ ही पैनल ऐसे कोरोनावायरस से निपटने का एक दूसरा महज़ मजबूत माध्यम बताया।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस खबर को ट्वीट करके बताया। उन्होंने बताया कि मॉडर्ना वैक्सीन का वितरण तत्कालीन प्रभाव को दूर करने के लिए किया जाएगा।

इससे पहले अमेरिका में पिछले कुछ दिनों में फाइजर द्वारा विकसित कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल को पिछले हफ्ते मंजूरी मिली थी। और लोगों को टीकाकरण भी किया जा रहा है। कम संख्या में उपलब्धिया यह टीके ज्यादातर स्वास्थ्य कर्मियों को दिए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि इस वायरस का सबसे ज्यादा कहर अमेरिका के ऊपर पड़ा है। अमेरिका में अब तक इस महामारी की वजह से करीब 3 लाख 12000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

बीती रात वायरस की वजह से करीब 3600 अमेरिकियों ने कोरोना कि वजह से दम तोड़ दिया।

दुनिया भर के आंकड़ों की बात करें तो करीब 1700000 लोग इस वायरस की चपेट से जान गवा बैठे। आपको बता दें कि फाइजर वैक्सीन 16 वर्ष से अधिक लोगों की उम्र को दिए जाएंगे। वही मॉडर्ना वैक्सीन उन लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी जिनकी उम्र 18 से अधिक है।

आपको बता दें कि एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खबर मिली है कि फाइजर के टीके को माइनस 75 डिग्री सेल्सियस में रखना अनिवार्य है। यह टिका किसी भी वैक्सीन की तुलना में 50 डिग्री अधिक ठंडा होना चाहिए।

वैक्सीन को समाप्त होने से पहले केवल 5 दिनों तक रेफ्रिजरेटर में रखा जा सकता है। वही मॉडर्ना वैक्सीन की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस वैक्सीन को सुपर कोल्ड तापमान में रखने की कोई जरूरत नहीं। मॉडर्ना की वैक्सीन को माइनस 20 डिग्री सेल्सियस या घर के फ्रिज में भी रखा जा सकता है। टीके को समाप्त होने से पहले 20 दिनों के लिए फ्रिज में भी रखा जा सकता है। यह वैक्सीन फार्मासिस्ट जैसी छोटी सुविधाओं के लिए उपयोगी हो सकती है।

नेहा शाह

Next Story
Share it