बाइडेन के सत्ता में आते ही अमेजन ने की बड़ी मांग

  • whatsapp
  • Telegram
बाइडेन के सत्ता में आते ही अमेजन ने की बड़ी मांग
X


सत्ता बदलते ही अमेजन ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से अपने कर्मचारियों को जल्द कोरोना वैक्सीन लगवाए जाने के लिए पत्र लिखा है। बाइडेन को अमेजन ने पत्र लिखा उसके कर्मचारी, वर्क फ्रॉम होम नहीं कर सकते उन्हें जल्द से जल्द उचित समय पर कोविड-19 वैक्सीन दी जानी चाहिए।

रिपोर्ट के अनुसार, अमेजन ने यह भी कहा है कि कंपनी नए प्रशासन के पहले 100 दिनों में 10 करोड़ अमेरिकियों का टीकाकरण करने के लक्ष्य तक पहुंचने में बाइडेन प्रशासन की सहायता के लिए भी तैयार है। उन्हें जल्द से जल्द उचित समय पर कोविड-19 वैक्सीन दी जानी चाहिए।

हालांकि अमेजन ने कहा है कि उसने कर्मचारियों को सुरक्षित रखने और ग्राहकों को 2020 में उत्पादों को वितरित करने में मदद करने के लिए उसने 10 अरब डॉलर का निवेश किया है।

अमेरिका में आठ लाख से अधिक कर्मचारियों वाली कंपनी अमेजन को इससे पहले पूर्व और वर्तमान कर्मचारियों की आलोचना का सामना करना पड़ा था, जिन्होंने आरोप लगाया था कि गोदाम कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कंपनी द्वारा किए गए सुरक्षा उपाय पर्याप्त नहीं हैं।


अदिती गुप्ता


Next Story
Share it