भारत की मदद के लिए आगे आया ऑस्ट्रेलिया, कही ये बात...
.. अमेरिका के बाद भारत को मदद देने की कतार में ऑस्ट्रेलिया भी शामिल हो गया है। कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे देश को ऑस्ट्रेलिया ऑक्सीजन, वेंटिलेटर व...

.. अमेरिका के बाद भारत को मदद देने की कतार में ऑस्ट्रेलिया भी शामिल हो गया है। कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे देश को ऑस्ट्रेलिया ऑक्सीजन, वेंटिलेटर व...
..
अमेरिका के बाद भारत को मदद देने की कतार में ऑस्ट्रेलिया भी शामिल हो गया है। कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे देश को ऑस्ट्रेलिया ऑक्सीजन, वेंटिलेटर व पीपीई की खेप के जरिए सहायता भेजेगा। स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने सोमवार को यह बात कही।
कोरोना का प्रकोप झेल रहे भारत में अब जल्द ही राहत की शुरुआत हो सकेगी। दरअसल, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के कई देशों से मदद की पेशकश की गई है। इन देशों से ऑक्सीजन समेत सभी जरूरी मेडिकल सहायता भेजने का आश्वासन दिया गया है।
संघीय स्वास्थ्य मंत्री हंट ने कहा, ''भारत वास्तव में ऑक्सीजन की समस्या से जूझ रहा है। हम राष्ट्रीय चिकित्सा भंडार से मदद कर सकते हैं, लेकिन वे मुख्य रूप से ऑक्सीजन आपूर्ति के संबंध में सहायता मांग रहे हैं। हम इस मामले में विशेष रूप से राज्यों के साथ बात कर रहे हैं।''
खबर के अनुसार संघीय सरकार ने तत्काल सहायता पैकेज के तहत भारत को ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण भेजने की भी पुष्टि की है, जिसकी घोषणा मंगलवार को की जानी है। भारत में अब तक कोरोना के कुल 1,73,13,163 केस मिल चुके हैं। फिलहाल देश में एक्टिव केसों की संख्या 28 लाख है। सोमवार को बीते 24 घंटे में 3,52,991 कोरोना के नए केस मिले हैं। य़ह अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 1,95,123 हो गई है। बीते 24 घंटे में ही 2,812 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
अराधना मौर्या





