भारत में ऑक्सीजन आपूर्ति श्रंखला बढ़ाने के लिए कार्य कर रहा अमेरिकी बाइडेन प्रशासन....
वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए भारत की मदद करने के लिए लगभग सभी देश सामने आ रहे हैं। और लगातार भारत का हौसला अफजाई कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय...

वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए भारत की मदद करने के लिए लगभग सभी देश सामने आ रहे हैं। और लगातार भारत का हौसला अफजाई कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय...
वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए भारत की मदद करने के लिए लगभग सभी देश सामने आ रहे हैं। और लगातार भारत का हौसला अफजाई कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में शुक्रवार को कोविड-19 के संक्रमण के नए मामलों की संख्या बढ़कर 3,86,452 हो गई, इसी के साथ संपूर्ण देश में कुल मामलों की संख्या
1,87,62,976 पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि यू एस ए आई डी कोविड-19 प्रयासों पर वरिष्ठ सलाहकार जेरेमी ने गुरुवार को पीटीआई भाषा को दिए गए साक्षात्कार में कहा कि जाहिर है यह दुनिया में कोविड-19 की सबसे खराब स्थिति में से एक है।
गौरतलब है कि उनकी यह टिप्पणी तब की गई जब एक दिन पहले बाइडन प्रशासन ने एक सैन्य विमान से चिकित्सा सामान और जीवनरक्षक ऑक्सीजन गैस भारत भेजी। साक्षात्कार के दौरान उन्होंने भारत को हौसला देते हुए कहा कि भारत ने पिछले साल हमारी मदद की थी। हमारे लिए महामारी के सबसे बुरे दिनों के दौरान अमेरिका को चिकित्सा सामान भेजे थे। हम उसी तरह की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।
नेहा शाह





