राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफ़ील्ड की यूक्रेनी विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा के साथ बैठक

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफ़ील्ड की यूक्रेनी विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा के साथ बैठक

संयुक्तराष्ट्र में अमेरिकी प्रतिनिधि राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफ़ील्ड ने आज यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा से मुलाक़ात की। राजदूत थॉमस-ग्रीनफ़ील्ड ने रूस की अकारण आक्रामकता के खिलाफ़ अपने संप्रभु क्षेत्र की रक्षा के लिए यूक्रेन को अमेरिका के अटूट समर्थन की पुष्टि की।

राजदूत थॉमस-ग्रीनफ़ील्ड और विदेश मंत्री कुलेबा ने यूक्रेन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत सीमाओं के भीतर रूस समर्थित जनमत संग्रह की घोषणा की निंदा की। ये दिखावटी जनमत संग्रह संयुक्तराष्ट्र चार्टर के मूल में मौजूद संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सिद्धांतों के खिलाफ़ हैं। राजदूत थॉमस-ग्रीनफ़ील्ड ने दोहराया कि अमेरिका रूस द्वारा यूक्रेन के संप्रभु क्षेत्र के विलय का दावा करने के किसी भी प्रयास को मान्यता नहीं देगा।

राजदूत थॉमस-ग्रीनफ़ील्ड और विदेश मंत्री कुलेबा ने सभी सदस्य देशों द्वारा संयुक्तराष्ट्र चार्टर की रक्षा किए जाने तथा यूक्रेन के खिलाफ़ रूस के युद्ध के कारण वैश्विक खाद्य असुरक्षा सहित विभिन्न गहराते संकटों को दूर करने हेतु मिलकर काम करने की आवश्यकता को दोहराया। दोनों नेताओं ने यूक्रेन के कृषि उत्पादों को बाज़ार तक पहुंचाने के लिए आरंभ काला सागर अनाज पहल के तहत हुई प्रगति का आकलन किया।

Next Story
Share it