अमेरिका के लॉस एंजेलिस में चीनी न्यू ईयर पर जश्न मानाने पहुंचे लोग,फायरिंग में 10 लोगों की मौत।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
अमेरिका के लॉस एंजेलिस में चीनी न्यू ईयर पर जश्न मानाने पहुंचे लोग,फायरिंग में 10 लोगों की मौत।


अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के लॉस एंजिलिस के मोंटेरे पार्क में जमकर हुई गोलीबारी की खबर सामने आ रही है। इस गोलीबारी में 10 लोगों के मारे जाने की खबर मिली है।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है l पुलिस ने बताया कि लॉस एंजिलिस के पूर्व में स्थित मोंटेरे पार्क में चीनी चंद्र नववर्ष समारोह के बाद शनिवार देर रात गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। फायरिंग का मकसद काअभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है,हालांकि,पुलिस जांच में जुटी हुई है।

अमेरिकी मीडिया ने सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि मॉन्टेरी पार्क में चीनी नव वर्ष समारोह का आयोजन किया जा रहा था। शनिवार की रात करीब 10 बजे यहां ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस दौरान यहां पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे। फायरिंग में कम से कम 16 लोगों को गोली लग गई है। जिनमे से 10 लोगों को मौत हो गई। मोंटेरे पार्क लॉस एंजिल्स काउंटी का एक शहर है, जो लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन से लगभग 11 किमी दूर है।

मृत व्यक्ति की पहचान 72 वर्षीय हू कैन ट्रान के रूप में की और पुलिस ने कहा कि कोई अन्य संदिग्ध फरार नहीं है। उन्होंने कहा कि हमले का मकसद स्पष्ट नहीं है, जिसमें 10 लोग मारे गए और कई घायल हुए। पुलिस को एक मैगजीन से भरी सेमी-ऑटोमैटिक असॉल्ट पिस्टल भी वैन में मिली है, पुलिस को संदेह है कि इसी से ही लॉस एंजेलिस में घटना को अंजाम दिया गया था। हालांकि, पुलिस की ओर से इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।60,000 निवासियों वाले शहर मोंटेरे पार्क में बड़ी संख्या में एशियाई आबादी रहती है। एक चश्मदीद ने बताया कि तीन लोग उसके रेस्तरां में भागते हुए आए और उसे दरवाजा बंद करने को कहा। उन्होंने बताया कि इलाके में मशीन गन लिए एक शख्स है जो गोलीबारी कर रहा है।

राष्ट्रपति बाइडन ने भी घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि वह और प्रथम महिला जिल बाइडन उन लोगों के बारे में सोच रहे हैं, जो गोलीबारी में मारे गए और घायल हुए हैं। राष्ट्रपति ने संघीय अधिकारियों को जांच का समर्थन करने का निर्देश दिया है।

Next Story
Share it