युगांडा में हिप्पो ने निगल लिया 2 साल का बच्चा
युगांडा पुलिस बल के एक प्रवक्ता ने कहा कि 4 दिसंबर की दोपहर को, इगा पॉल नाम का 2 साल का छोटा लड़का अपने घर के पास खेल रहा था, जब एक हिप्पो ने उसे...

युगांडा पुलिस बल के एक प्रवक्ता ने कहा कि 4 दिसंबर की दोपहर को, इगा पॉल नाम का 2 साल का छोटा लड़का अपने घर के पास खेल रहा था, जब एक हिप्पो ने उसे...
युगांडा पुलिस बल के एक प्रवक्ता ने कहा कि 4 दिसंबर की दोपहर को, इगा पॉल नाम का 2 साल का छोटा लड़का अपने घर के पास खेल रहा था, जब एक हिप्पो ने उसे पकड़ लिया और उसके आधे शरीर को निगल लिया।
सौभाग्य से, वहाँ एक व्यक्ति मौजूद था, जो जानवर पर पत्थर फेंकने लगा ताकि उसकी पकड़ ढीली हो और वह बच्चे को अपने मुह से छोड़ दे। पुलिस ने कहा, "हिप्पो को पत्थर मारने के बाद पीड़ित को बचाने के लिए पास में मौजूद एक 'क्रिसपास बैगोन्ज़ा' नामक युवक की बहादुरी का सहारा लिया और उसे डरा दिया, जिससे उसने पीड़ित को अपने मुंह से छोड़ दिया।
बाद में, लड़के को हाथ में चोट लगने के कारण पास के एक क्लिनिक में ले जाया गया और बाद में उसे आगे के इलाज के लिए बवेरा अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि वह पूरी तरह से ठीक हो गया है, और रेबीज का टीका लगवाने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
अफ्रीकी वन्यजीव फाउंडेशन के अनुसार हाथी और सफेद गैंडों के बाद हिप्पो तीसरा सबसे बड़ा जीवित स्तनपायी है। 1.4 से 5 टन के बीच वजनी, उनके पास शक्तिशाली जबड़े होते हैं जो 150 डिग्र तक खुल सकते हैं। आमतौर पर, वे चार से पांच घंटे के लिए चरने के लिए रात में पानी से बाहर निकलते हैं।
(कृष्णा सिंह }





