दुनिया में सबसे पहले कोविड पर टीका लगवाने वाले ब्रिटेन के 81 वर्षीय विलियम शेक्सपियर का अज्ञात बीमारी से निधन.....
वैश्विक महामारी से बचने के लिए दुनिया में सबसे पहले कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले दूसरे शख्स की ब्रिटेन में अज्ञात बीमारी से मौत हो गई। ब्रिटेन मीडिया के...

वैश्विक महामारी से बचने के लिए दुनिया में सबसे पहले कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले दूसरे शख्स की ब्रिटेन में अज्ञात बीमारी से मौत हो गई। ब्रिटेन मीडिया के...
वैश्विक महामारी से बचने के लिए दुनिया में सबसे पहले कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले दूसरे शख्स की ब्रिटेन में अज्ञात बीमारी से मौत हो गई। ब्रिटेन मीडिया के द्वारा प्रस्तुत की गई रिपोर्ट के अनुसार 81 वर्षीय विलियम बिल शेक्सपियर का निधन 20 मई को हुआ। एकमात्र ऐसे इंसान थे जिन्होंने पिछले साल सबसे पहले 8 दिसंबर को वैक्सीन का लाभ उठाया था। जानकारी के मुताबिक विलियम ने पिछले साल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल कोवेंट्री ऐंड वार्कविकशायर में टीका लगवाया था।
उन्हें फाइजर-बायोनटेक का टीका लगा था। लग्जरी कार निर्माता रॉल्स रॉयस के कर्मचारी रहे शेक्सपियर ने इसी यूनिवर्सिटी अस्पताल में बीमारी से कई दिन जूझने के बाद अपनी आखिरी सांस ली।
विलियम बिल शेक्सपियर के काउंसलर तथा उनकी पत्नी ने बयान जारी करते हुए बताया कि विलियम पहला टीका पाकर बहुत गर्व महसूस करते थे। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि दुनियाभर में सबसे पहले वैक्सीन पाने वालों में से एक बनने की उपलब्धि पाकर बिल बहुत आभारी थे। आपको बता दें कि शेक्सपियर के दो बच्चे हैं, और वह अभी तक 4 बच्चों के दादा बन चुके थे।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया कि शेक्सपियर की मृत्यु उसी अस्पताल में हुई जिस अस्पताल में उन्होंने सबसे पहले टीकाकरण करवाया था।
नेहा शाह





