अमेरिका में कारजैकिंग के दौरान शख्स ने ट्रंप के पूर्व अधिकारी को गोली मारी, मौत

  • whatsapp
  • Telegram
अमेरिका में कारजैकिंग के दौरान शख्स ने ट्रंप के पूर्व अधिकारी को गोली मारी, मौत
X

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डी.सी. में कारजैकिंग के दौरान हथियारबंद शख्स ने ट्रंप प्रशासन के एक पूर्व अधिकारी माइक गिल को गोली मार दी। घटना के कई दिन बाद गंभीर रूप से घायल माइक गिल की मौत हो गई। माइक गिल पर दोपहर कारजैंकिंग के दौरान हमला किया गया था। गोली लगने से घायल हुए गिल ने शनिवार को दम तोड़ दिया।

माइकल गिल पहले कमोडिटी फ्यूचर्स ट्रेडिंग कमीशन में चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में कार्यरत थे। वर्तमान में वह हाउसिंग पॉलिसी काउंसिल में कैपिटल मार्केट्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय आर्टेल कनिंघम के रूप में हुई है। गिल की कार उत्तर पश्चिम वाशिंगटन में के. स्ट्रीट के 900 ब्लॉक में खड़ी थी। कनिंघम ने कार में घुसकर गिल को गोली मार दी।

डीसी मेयर म्यूरियल बोसेर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, एक ही संदिग्ध ने दो बार फायरिंग की। इन घटनाओं को एक अकल्पनीय त्रासदी बताया गया। न्यू कैरोलटन पुलिस अधिकारियों ने कनिंघम को मंगलवार को उस समय गोली मार दी जब वह मैरीलैंड के लैनहम में एक चौराहे पर कथित तौर पर हथियारों से लैस होकर उनकी ओर बढ़ रहा था। पुलिस ने कहा, हमारा मानना है कि संदिग्ध मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से पीडि़त है और जांच अभी भी जारी है।

Next Story
Share it