कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजिल्स की एक इमारत में गोलीबारी, हमलावर हुआ घायल....

  • whatsapp
  • Telegram
कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजिल्स की एक इमारत में गोलीबारी, हमलावर हुआ घायल....



अमेरिका कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजिल्स की एक इमारत में गोलीबारी हुई। इसमें एक बच्चा समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं पुलिस की गोली लगने से हमलावर जख्मी हो गया है। लॉस एंजिल्स पुलिस ने कहा कि स्थिति पर काबू पा लिया है। अब खतरे की कोई बात नहीं है। घटना लॉस एंजिल्स के दक्षिण में दो मंजिला ऑफिस की इमारत में बुधवार शाम लगभग 5:30 बजे हुई। गोली चलाने वाला संदिग्ध भी पुलिस की गोलियों से घायल हो गया।

पुलिस लेफ्टिनेंट का कहना है कि जब अधिकारी पहुंचे और अधिकारियों ने संदिग्ध व्यक्ति को गोली मारी, तो उसे गोली लग गई और वह घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया। वह कहती हैं कि पीड़ितों में एक व्यक्ति भी शामिल था जो घायल हो गया था। बाकी जानकारी अभी साफ नहीं हैं, अभी यह भी नहीं पता है कि इस गोलीबारी के पीछ क्या मकसद था।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it