ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कांग्रेस को अवलोकन की जरूरत!

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कांग्रेस को अवलोकन की जरूरत!

अंकिता सिंह-2019 के लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में उथल-पुथल मची हुई है।जिसे देख ऐसा कहा जा सकता है कि, कांग्रेस की मौजूदा हालत ठीक नही है। हालही में पार्टी के नेता सलमान खुर्शीद के बयान के बाद अब पार्टी के राष्ट्रिय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कहा कि, कांग्रेस को अवलोकन की जरुरत है। इस बात को लेकर उनका सीधा मतलब यह था कि कांग्रेस को आगे बढ़ाने के लिए उसके हालिया स्थिति का जाएजा लेना जरुरी है।कांग्रेस के बड़े नेता खुर्शीद ने एक इंटरव्यू के दौरान यह कहा कि, महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जीत मिलना मुश्किल है। ऐसे में महासचिव का यह बोलना कि कांग्रेस को आवलोकन की जरुरत है ,कांग्रेस की स्थिति को पूर्णरूप से दर्शाता है।2019 चुनाव के बाद से एक एक कर सभी नेता कांग्रेस से पीछे हटते नज़र आ रहे साथ ही राहुल गान्धी ने भी चुनाव के बाद से अध्यक्ष पद से इनतीफा दे दिया था।

Next Story
Share it