केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान अस्पताल में भर्ती…
Bachpan Express: अराधना मौर्या केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) को तबितय बिगड़ने पर दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती...
Bachpan Express: अराधना मौर्या केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) को तबितय बिगड़ने पर दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती...
Bachpan Express: अराधना मौर्या
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) को तबितय बिगड़ने पर दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें फेफड़ों और किडनी में परेशानी की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि 74 वर्षीय रामविलास पासवान को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। उनके इलाज में जुटे डॉक्टरों का कहना है कि पासवान को कई तरह की परेशानी हैं। उनका हृदय भी ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है, उन्हें पहले से ही दिल की बीमारी है जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। लेकिन राहत की बात ये है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
केंद्र की मोदी सरकार में उपभोक्ता मामले और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का पदभार संभाल रहे रामविलास पासवान बिहार की लोक जन शक्ति पार्टी के प्रमुख हैं। वह पिछले 32 सालों में अब तक वो 11 चुनाव लड़ चुके हैं और 9 चुनाव जीत चुके हैं। रामविलास पासवान 6 बार केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।
बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से कई बार सांसद रह चुके रामविलास पासवान वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य हैं। वही उनके पुत्र चिराग पासवान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।