कोरोना वायरस की लम्बी छलांग
भारत में कोरोना वायरस के कहर की घटनाएँ बढती जा रही है - एक दिन में संकम्रितो का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है और अब ये डराने लगा है...


भारत में कोरोना वायरस के कहर की घटनाएँ बढती जा रही है - एक दिन में संकम्रितो का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है और अब ये डराने लगा है...
भारत में कोरोना वायरस के कहर की घटनाएँ बढती जा रही है - एक दिन में संकम्रितो का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है और अब ये डराने लगा है |
https://twitter.com/thewirehindi/status/1279725819644899328
इस संक्रमण में जो तीन - चार राज्य है उन्होंने महती भूमिका निभाई है | इसमें सबसे पहला नंबर महाराष्ट्र का आता है जहाँ पर ये आंकड़ा दो लाख को पार कर गया है - आज तो सात हजार मरीजो के आने से पुरे महाराष्ट्र में हाहाकार मचा हुआ है |
दूसरा नंबर तमिलनाडु का है जहा पर ये आंकड़ा एक लाख सात हजार के उपर है और आज ४२८० मरीज नये मिले | इसी तरह दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल सरकार सिर्फ टीवी पर दिखाई दे रही है | प्लाज्मा बैंक खोल दिया और फोटो भी खीच गयी | नए कोविड सेण्टर का उदघाटन हो गया पर मरीजो की संख्या आ २५०५ की रही जो काफी ज्यादा है |
भारत की बात करे तो कुल संक्रमितो की संख्या ६७३१६५ है जिसमे से ४०९०८३ ठीक हो चुके है और १९२२६ लोगो की मौत हो चुकी है |
उत्तर प्रदेश की बात करे तो यहाँ भी संख्या बढ़ रही है और अगर उत्तर प्रदेश में कोविड की संख्या ने गति पकड़ लिया तो फिर पुरे भारत की हालत और ख़राब हो जायेगी - अभी यूपी , बिहार और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में ये संख्या ५० हजार के कुछ ही उपर है और अगर जनसँख्या के हिसाब से देखा जाय तो इन राज्यों ने कमाल का काम किया है | पर अगर इन राज्यों में जरा भी लापरवाही हुई तो भारत की हालत चिंताजनक हो जायेगी |