Latest News - Page 369
रेलवे पेपर लीक घोटाले का पर्दाफाश, 26 अधिकारी गिरफ्तार
सीबीआई ने पूर्व मध्य रेलवे के विभागीय परीक्षा पेपर लीक घोटाले का खुलासा किया है। 3 और 4 मार्च की रात को सीबीआई ने मुगलसराय में छापेमारी की। सीबीआई ने इस मामले में अब तक कुल 26 रेलवे अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने 4 मार्च को होने वाली मुख्य लोको इंस्पेक्टर परीक्षा को लेकर मुगलसराय...
बिहार: सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 4 अपराधी गिरफ्तार
सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थानांतर्गत हरिबेगा पंचायत क्षेत्र में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले पांच अपराधियों में से पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर रामकृष्ण ने बताया, “बथनाहा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि हरिबेगा पंचायत क्षेत्र में एक नाबालिग को...
प्रयागराज महाकुंभ ड्यूटी से लौटने के बाद एसडीआरएफ के जवानों का मुख्यमंत्री ने किया अभिनंदन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि एसडीआरएफ टीम ने प्रयागराज महाकुंभ में अपनी दक्षता का कुशल परिचय देकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने आज देहरादून में एसडीआरएफ के 112 कार्मिकों के वापस आने पर आयोजित महाकुंभ प्रयागराज-2025 अभिनन्दन कार्यक्रम में यह बात कही। इस मौके पर...
संभल मस्जिद: हाईकोर्ट ने आदेश में लिखा विवादित ढांचा
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में संभल स्थित शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान हाईकोर्ट ने अपने आदेश में संभल मस्जिद की जगह विवादित ढांचा लिखा। हिंदू पक्ष के वकील हरिशंकर जैन शुरू से ही अपनी याचिका में संभल की जामा मस्जिद को विवादित ढांचा बताते आए हैं। दरअसल...
नशीली कॉफी पिला युवती से कैफे में दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल किया, गैंगरेप में आठ गिरफ्तार
राजस्थान के विजयनगर कैफे में नाबालिगाओं से दोस्ती, ब्लैकमेल और देह शोषण का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बिती रात को भीलवाड़ा के एक कैफे में भी अश्लील फोटो वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आ गया। जिसमें युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील फोटो-वीडियो बना ब्लैकमेल करने और गैंगरेप...
डॉ. राम मनोहर लोहिया के मूल्यों और आदर्शों से दूर जा चुकी है समाजवादी पार्टीः सीएम योगी
उत्तर प्रदेश 2025-26 के सामान्य बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानसभा में शुरुआत से ही समाजवादी पार्टी पर करारा हमला किया है। उन्होंने साफ कहा कि समाजवादी पार्टी डॉ राम मनोहर लोहिया का नाम तो लेती है, लेकिन वह उनके मूल्यों और आदर्शों से दूर जा चुकी है।...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी प्रशिक्षुओं को संबोधित किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यह स्पष्ट किया कि सतत और समावेशी विकास के लिए संसाधनों का प्रबंधन कुशलता और निष्पक्षता के साथ किया जाना चाहिए। राष्ट्रपति ने यह बात आज राष्ट्रपति भवन में भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश का बुनियादी ढांचा बढ़ रहा...
पौष्टिकता के लिए आहार में शामिल करें मोटे अनाजः राज्यपाल आनन्दीबेन
अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की स्वर्ण जयंती समारोह की अध्यक्षता कर रही विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल व मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी द्वारा परिसर में छात्र-छात्राओं द्वारा अवधी चित्रकला प्रदर्शनी का क्रमवार अवलोकन किया।...
गुणवत्तापरक शिक्षा व संस्कारों को ग्रहण कराने का कार्य शिक्षकों काः राज्यपाल
भगवान राम का जीवन चित्रण जनमानस के लिए प्रेरणाः कुलाधिपति उत्तर प्रदेश सरकार राम राज्य की कल्पना को कर रही साकारः राज्यमंत्री रजनी तिवारी अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय मंगलवार को अपना स्वर्ण जयंती समारोह हषोल्लास के साथ मनाया। विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं प्रदेश की राज्यपाल...
पीएम मोदी आज 3 पोस्ट-बजट वेबिनार में लेंगे हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 3 पोस्ट-बजट वेबिनार में हिस्सा लेंगे। ये वेबिनार 'एमएसएमई - विकास का इंजन' 'विनिर्माण, निर्यात और परमाणु ऊर्जा मिशन' और 'विनियामक, निवेश और व्यापार करने में आसानी संबंधी सुधारों' पर आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर पीएम मोदी कार्यक्रम में...
आज ब्रिटेन और आयरलैंड की यात्रा पर जाएंगे विदेश मंत्री
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज ब्रिटेन और आयरलैंड की यात्रा पर जाएंगे। डॉ. जयशंकर ब्रिटेन में अपने समकक्ष विदेश सचिव डेविड लैमी के साथ चर्चा के अलावा कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार भारत और ब्रिटेन के बीच एक व्यापक रणनीतिक भागीदारी है।...
भारत-बेल्जियम रक्षा संबंधों को लेकर गोलमेज सम्मेलन आज
भारत और बेल्जियम के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए आज नई दिल्ली में गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड और बेल्जियम रक्षा मंत्री थियो...














