सोनिया गांधी जैसे नेताओं ने किया है उकसाने का काम :भाजपा सरकार

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
सोनिया गांधी जैसे नेताओं ने किया है उकसाने का काम :भाजपा सरकार

रंजीत कुमार बचपन एक्सप्रेस

दिल्ली के विवाद को लेकर राजनीति गर्म हो गई है. विपक्ष जहां भाजपा और केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहा है। वहीं भाजपा का आरोप है कि हिंसा के लिए विपक्ष और खासतौर पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी जैसे कांग्रेस नेता जिम्मेदार हैं जो दो महीने ने सीएए के खिलाफ बारूद भरने का काम कर रहे थे।

यह हिंसा 2 दिन से नहीं चल रहा है 2 महीने से चलते आ रहा है और लोगों को भड़काया जा रहा था. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को भी कठघरे में खड़ा किया और कहा कि वह स्थिति सामान्य करने की बजाय विधानसभा मे मारे गए लोगों धर्म बता रहे हैं।

यह ओछी राजनीति है। कांग्रेस नेता सड़क पर उतर गए हैं तो दूसरी ओर से जावडेकर ने सीधे कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने हिंसा में कांग्रेस की भूमिका बताते हुए कहा कि सरकार ने 11 दिसंबर को सीएए पास किया और तीन दिन बाद कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में रैली की।

उस रैली में सोनिया गांधी ने कहा - 'यह आर पार की लड़ाई है, आपको फैसला लेना पड़ेगा कि आप इस पार या उस पार।' उसी रैली में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- 'लाखों को बंदी बनाया जाएगा, जो नहीं लड़ेगा वह कायर कहलाएगा।' तो राहुल गांधी ने कहा- 'डरो मत, कांग्रेस आपके साथ है।'

Next Story
Share it