Gaganyaan Mission : ISRO प्रमुख सिवन ने कहा दिसंबर 2021 तक अंतरिक्ष में मानव को भेजेगा भारत

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
Gaganyaan Mission : ISRO प्रमुख सिवन ने कहा दिसंबर 2021 तक अंतरिक्ष में मानव को भेजेगा भारत


_स्थिति यादव
इसरो प्रमुख के सिवन ने शनिवार शाम को गगनयान अभियान के बारे में जानकारी दी। अब साल 2020 दिसंबर तक हम मानव अंतरिक्ष विमान का पहला मानवरहित मिशन करने जा रहे हैं। दिसंबर 2021 तक पहले भारतीय को, हमारे अपने रॉकेट द्वारा, अंतरिक्ष में पहुंचाया जाएगा। इस समय तो यही हमारा लक्ष्य है, इसरो में हर कोई उस पर काम कर रहा हैगौरतलब है कि इसरो का चंद्रयान-2 एक बहुत महत्‍वाकांक्षी अभियान था। गत 6 सितंबर की रात विक्रम लैंडर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करना था लेकिन अंतिम समय में उसका संपर्क टूट जाने से इसरो को निराशा हाथ लगी। इस घटना पर पूरे देश एवं दुनिया की निगाहें थीं। हालांकि लैंडर से अलग हुआ आर्बिटर अभी अपनी सही स्थिति में है और काम कर रहा है।

Next Story
Share it