मथुरा : 75 फुट लम्बा गिरिराज महाराज बनाकर की गई स्थापना

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
मथुरा : 75 फुट लम्बा गिरिराज  महाराज बनाकर की गई स्थापना

हिमांशी पाण्डेय : बचपन एक्सप्रेस

मथुरा के गोविन्द नगर इलाके की महाविध्या कॉलोनी में गत वर्षो की भांति इस बार भी 75 फुट लम्बा गिरिराज महाराज बनाकर पूजा अर्चना का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । जानकारी के अनुसार 4 ट्रक गाय के शुद्ध गोबर से 35 कारीगरों द्वारा लगभग 20 घंटो की कारीगरी के बाद 75 फुट लम्बे गिरिर्राज महाराज का निर्माण किया गया।

जिनके मनोहारी रूप के दर्शन करने के लिए जनपद के कोने कोने से लोग कार्यक्रम स्थल पर दर्शन और पूजा अर्चना करने पहुँच रहे है । पिछले 25 वर्षो से इस कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय लोगो के द्वारा किया जा रहा है। ​​​​​​​​​​​​कान्हा की नगरी मथुरा में आज गोवर्धन पूजा की धूम से हो रही है।

इसी गोवर्धन पर्वत की भगवान कृष्ण ने भी पूजा की थी इसी गोवर्धन पर्वत से ब्रजवासियों की रक्षा की थी और इसी पर्वत को अपनी तर्जनी उंगली पर धारण कर समूचे ब्रजमंडल को इंद्र के कोप भाजन से बचाया था।

आज ब्रज मंडल के प्रमुख तीर्थ स्थल गोवर्धन में गोवर्धन पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज की पूजा अर्चना व दर्शन का पुण्य लाभ कमाया ।

वही ब्रज मंडल में गोवर्धन पूजा का अपना अलग ही विशेष महत्व है कार्तिक शुक्ल गोवर्धन पूजा में आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए प्रशासन ने भी व्यापक इंतजाम किए थे।

Next Story
Share it