केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना वायरस से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी......

  • whatsapp
  • Telegram
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना वायरस से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी......
X


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी है। संक्रमित पाए जाने के बाद स्मृति ईरानी ने हाल ही में अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट करवाने की अपील की है। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने खुद को आईसोलेट कर लिया है। भाजपा नेत्री ईरानी सक्रिय रूप से बिहार और उप चुनाव वाले गुजरात में प्रचार करती नजर आती रही हैं। 24 अक्टूबर को उन्होंने गुजरात के वडोदरा और 26 अक्टूबर को बिहार के बिक्रम में रैली को संबोधित किया था। उन्होंने बोधगया में भी एक चुनावी रैली को संबोधित किया था।

आपको बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, BJP प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अजुर्न राम मेघवाल कोरोना के संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। रेल राज्य मंत्री सुरेश सी अंगड़ी का कोरोना के कारण निधन हो चुका है।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it