अहमद पटेल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख, बोले कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में योगदान.....
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का बुधवार को तड़के निधन हो गया। 71 वर्षीय पटेल के पुत्र फैजल ने अपने पिता के निधन की पुष्टि की। प्रधानमंत्री नरेंद्र...


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का बुधवार को तड़के निधन हो गया। 71 वर्षीय पटेल के पुत्र फैजल ने अपने पिता के निधन की पुष्टि की। प्रधानमंत्री नरेंद्र...
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का बुधवार को तड़के निधन हो गया। 71 वर्षीय पटेल के पुत्र फैजल ने अपने पिता के निधन की पुष्टि की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं ने अहमद पटेल के निधन पर दुख व्यक्त किया। मोदी ने एक ट्वीट संदेश में कहा है, 'अहमद पटेल जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में लंबे समय तक समाज की सेवा की। अपनी तीक्ष्ण बुद्धि के लिए जाने जाने वाले पटेल का कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में योगदान हमेशा याद किया जाएगा।' उनके पुत्र फैजल से बात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की। भगवान से प्रार्थना है की अहमद भाई की आत्मा को शांति प्रदान करें।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, 'अहमद जी अत्यंत समझदार और अनुभवी नेता थे। मैं उनसे हमेशा विचार विमर्श करती और उनकी सलाह लिया करती थी। वह हमारे सच्चे मित्र थे। उनके निधन से कांग्रेस को गहरी क्षति हुई है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।'
बता दें कि पिछले कई दिनों से कोरोना से पीड़ित अहमद पटेल के निधन की खबर उनके बेटे फैजल पटेल ने ही दी। फैजल पटेल ने एक ट्वीट कर कहा कि आज सुबह 3.30 बजे उनके पिता अहमद पटेल का निधन हो गया। वे लगभग एक महीना पहले कोरोना से पीड़ित हुए थे। फैजल पटेल ने कहा कि अंतिम समय वे मल्टी ऑर्गन फेल्यिोर का शिकार हो गए थे और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।
अराधना मौर्या