एमडीएच मसालों के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का 98 साल की उम्र में निधन.....
. देश की नामी मसाला कंपनी महाशिया दी हट्टी (MDH) के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है। आज सुबह 5.38 बजे उन्होंने अंतिम...
 Admin | Updated on:3 Dec 2020 10:00 AM IST
Admin | Updated on:3 Dec 2020 10:00 AM IST
X
. देश की नामी मसाला कंपनी महाशिया दी हट्टी (MDH) के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है। आज सुबह 5.38 बजे उन्होंने अंतिम...
- Story Tags
- M.D.H.
- dhrmpaal gulati
.
देश की नामी मसाला कंपनी महाशिया दी हट्टी (MDH) के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है। आज सुबह 5.38 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। गुलाटी कोरोना से संक्रमित होने के बाद ठीक हो गए थे। उन्हें पद्मभूषण से नवाजा जा चुका है। पिछले दिनों उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी लेकिन वह कोरोना से ठीक हो गए थे। बताया जाता है कि महाशय धर्मपाल गुलाटी को गुरुवार सुबह हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनका निधन हो गया। महाशय धर्मपाल गुलाटी (Dharampal Gulati) का जन्म 27 मार्च 1923 में पाकिस्तान के सियालकोट में हुआ था और यहीं से उनके व्यवसाय की नीव पड़ी थी। कंपनी की शुरुआत शहर में एक छोटे से दुकान से हुई, जिसे उनके पिता ने विभाजन से पहले शुरू किया था। हालांकि 1947 में देश के विभाजन के समय उनका परिवार दिल्ली आ गया था।
शिवांग
Next Story
















