ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने के लिए वैज्ञानिकों ने बनाया खास सफेद पेंट, गर्मियों में भी घर को रखेगा ठंडा

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने के लिए वैज्ञानिकों ने बनाया खास सफेद पेंट, गर्मियों में भी घर को रखेगा ठंडा

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने दुनिया का सबसे सफेद पेंट बनाया है, जो ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने में कारगर साबित हो सकता है। दुनिया का सबसे सफेद पेंट होने के चलते इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। पड्र्यू विश्वविद्यालय में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर जिउलिन रुआन और उनकी टीम ने यह पेंट बनाया है।

अनुमान है कि यह नया पेंट सूर्य की 98.1 फीसदी किरणों को परावर्तित कर सकता है जिस वजह से इमारतों और घरों का तापमान कई डिग्री तक कम हो जाता है। रुआन का दावा है कि यदि आप लगभग 1,000 वर्ग फीट की छत इस पेंट को करते हैं तो हमारा अनुमान है कि इससे आप 10 किलोवाट के A Cजितनी ठंडक प्राप्त कर सकते हैं। यह इतनी कूलिंग है जो आम घरों को पूरी तरह ठंडा करने के लिए लगाए गए सेंट्रल एयर कंडीशनर से भी ज्यादा है।

रात्रि में रखता ज्यादा ठंडा

रात्रि में यह वातावरण के तापमान की तुलना में सतह को 19 डिग्री फ़ारेनहाइट तक ठंडा रख सकते हैं, जबकि धूप में यह सतह को 8 डिग्री फ़ारेनहाइट तक ठंडा कर सकते है। जांच में जब बाहर का तापमान 43 डिग्री फ़ारेनहाइट था तो यह कमरे के तापमान को 18 डिग्री फ़ारेनहाइट तक कम करने में कामयाब रहा। पेंट जितना ज्यादा सफेद होगा, उतना ही ज्यादा ठंडा रह सकेगा।

कैसे बना यह पेंट

प्रोफेसर रुआन ने कहा कि सात साल पहले हमने इस प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू किया था तो हमारे दिमाग में ऊर्जा की बचत और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे थे। इस पेंट में उच्च मात्रा में बेरियम सल्फेट मिलाया गया है जिसका इस्तेमाल फोटो पेपर और ब्यूटी प्रोडक्ट को सफेद बनाने में किया जाता है। इसके अलावा इसमें बेरियम सल्फेट के सभी कण अलग-अलग आकार के होते हैं और प्रत्येक कण अलग-अलग मात्रा में प्रकाश परिवर्तित करता है। कण जितना बड़ा होगा उतना ज्यादा प्रकाश परिवर्तित करेगा।

Next Story
Share it