विभिन्न समस्याओं को लेकर धोबी समाज ने दिया नगर आयुक्त को ज्ञापन

  • whatsapp
  • Telegram
X


विभिन्न समस्याओं को लेकर धोबी समाज ने दिया नगर आयुक्त को ज्ञापन | वाराणसी में धोबी समाज के लोगों ने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त से मिलकर ज्ञापन दिया| धोबी समाज के लोगों ने कहा कि हम लोगों ने विभिन्न मांगो को लेकर नगर आयुक्त से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई | धोबी समाज के लोगो का कहना है की हम लोगों को कपड़े धोने के लिए पहले 2 किलोवाट का कनेक्शन दिया गया था , मगर विद्युत विभाग ने मनमानी कर इसे पांच किलो वाट कर दिया| जिससे हम लोगों की कमाई से कहीं ज्यादा खर्चा गिरने लगा है | उनकी मांग है की इसे पूर्व की भांति 2 किलो वाट कर दिया जाना चाहिए| वहीं दूसरी और धोबी समाज के लोगों ने कहा कि हम लोगों के कपड़े धोने के लिए धोबी घाट पर जमीन आवंटित की गयी थी , अब उस जमीन पर दबंगों ने कब्जा करना शुरू कर दिया है| हम लोगों ने फरियाद लगाई मगर हमारी बातों को अनसुना कर दबंगों ने लगातार निर्माण जारी रखा है | इसे लेकर हम लोगों ने प्रशासन सहित नगर आयुक्त से बात कर अपनी व्यथा सुनाई है अगर हम लोगों की मांगों को नहीं माना माना गया तो हम लोग बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे

Next Story
Share it