केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के बयान पर तेज हो गई प्रतिक्रियाएं कहा - प्रदर्शन करने वालों मे सब किसान नहीं दिखते

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के बयान पर तेज हो गई प्रतिक्रियाएं कहा - प्रदर्शन करने वालों मे सब किसान नहीं दिखते


केंद्रीय सरकार द्वारा प्रस्तावित 3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार 6 दिन से किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। उन्होंने देश की राजधानी दिल्ली के प्रवेश द्वार को घेर रखा है। आज किसानों से हुई वार्तालाप में किसानों को सरकार द्वारा दी गई कोई भी राय मंजूर नहीं। किसानों ने कहा हम 3 दिसंबर तक का इंतजार और करेंगे सरकार ने तय किया कि फिर 3 दिसंबर को किसानों को आमंत्रित किया जाएगा।

आपको बता दें कि बात सिर्फ यही तक नहीं रही केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदर्शन कर रहे किसानों में सभी किसान नहीं दिखते हैं।इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की पीठ के पीछे राजनीतिक रोटियां भी से की जा रही हैं तथा किसान आंदोलन के पीछे विपक्ष का भी हाथ है।

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के इस बयान के बाद राजनीतिक पार्टियों में घमासान युद्ध चालू हो गया आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं ने वीके सिंह के इस बयान की निंदा की।

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि "तस्वीरों में कई लोग किसान नहीं देखते और जो भी कदम उठाए गए हैं उन्हें किसानों की भलाई के लिए किया गया है" उन्होंने आरोप लगाया कि किसान आंदोलन में कई अन्य लोग भी हैं जिन्हें उनके काम के लिए कमीशन मिलता है।

वीके सिंह के इस बयान के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया तेजी से बढ़ गई।

वीके सिंह के कमेंट वाले ट्वीट का जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी ने लिखा कि "क्या हमारे किसानों को बैलों के साथ आने चाहिए। आम आदमी पार्टी ने ट्वीट करके कहा कि क्या किसानों को किसान दिखने के लिए बैल और हल के साथ ही आना चाहिए। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी किसानों के साथ इस आंदोलन में खड़ी है तथा सरकार द्वारा प्रस्तावित 3 कृषि कानूनों के खिलाफ है।

नेहा शाह

Next Story
Share it