इस साल के आखिरी मन की बात में जाने पीएम मोदी की अहम बातें

  • whatsapp
  • Telegram
इस साल के आखिरी मन की बात में जाने पीएम मोदी की अहम बातें
X


2020 के आखिरी मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने देश में चल रही लगभग हर बातों पर अपना पक्ष रखा। पीएम मोदी ने इस साल के आखिरी मन की बात कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता अभियान, वोकल फॉर लोकल भारत में तेंदुओं की बढ़ती हुई संख्या व कई अहम मुद्दों पर बात की।प्रधानमंत्री ने कहा कि नए साल में सभी लोग यह प्रतिज्ञा करे कि वह देश में बने खून पसीने की चीजों को ही खरीदेंगे।

अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि यह इस साल का आखिरी मन की बात कार्यक्रम होगा। हम आशा करेंगे कि 2021 में भारत नई उपलब्धियों को हासिल करें।मन की बात में कुछ ऐसे बिंदु पर थे जिन्हें जानना बेहद आवश्यक है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक और बात आप सबको याद दिलाना चाहता हूं। महामारी की वजह से इस साल इसकी चर्चा उतनी हो नहीं पाई। हमें अपने भारत देश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करना है। जो कि 2021 के संकल्पों में से एक होगा।उन्होंने कहा कि आप सभी ने अपने जीवन में महसूस किया होगा कि जब हम समाज के लिए कुछ करते हैं। तो समाज हमें खुद कुछ करने की ऊर्जा प्रदान करता है।उन्होंने कहा कि जब तक मनुष्य के अंदर जिज्ञासा है तब तक जीवन है।

देश को बड़ी खुशखबरी सुनाते हुए उन्होंने कहा कि आपको पता होगा कि कश्मीरी केसर को जीआई टैग का सर्टिफिकेट मिलने के बाद दुबई के एक सुपर मार्केट ने इसे लांच किया। अब इसका आयात बढ़ने लगेगा। या आत्मनिर्भर भारत बनाने के हमारे प्रयासों को और मजबूती देगा। साथ ही साथ उन्होंने तमिलनाडु की एक टीचर हेमलता एनके की तारीफ की। जो आज भी स्कूल में बच्चों को सबसे पुरानी तमिल भाषा में पढ़ाती है।

उन्होंने देश में सफलता के साथ काम कर रहे बच्चों के बारे में भी मन की बात कार्यक्रम में पक्ष रखा। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि हम सभी ने इंसानों वाली व्हीलचेयर देखी होगी परंतु कोयंबटूर की एक बेटी गायत्री ने, अपने पिताजी के साथ मिलकर एक पीड़ित कुत्ते के लिए चेयर बनाई। यह संवेदनशील और प्रेरणादाई बात है। यह तभी हो सकता है जब हर मनुष्य के मन में जीवो के प्रति दया भाव हो।

उन्होंने कहा कि आई है दूसरों की देखभाल करने के लिए सेवा भाव से भरे इन प्रयासों को प्रोत्साहित करें। यह वास्तव में एक ऐसा कार्य है जो समाज को सशक्त बनाता है।मन की बात में उन्होंने लोगों के जिज्ञासा को बढ़ाते हुए कहा कि भाइयों और बहनों अब मैं आपको एक ऐसी बात बताने जा रहा हूं जिससे आपको बेहद खुशी होगी।जिसके बाद उन्होंने कहा कि भारत में हिंदुओं की संख्या 2014 से 18 के बीच 60% से अधिक बढ़ोतरी हुई है। देश में हिंदुओं की संख्या जहां 2014 में 8000 के आसपास थी वह बढ़कर 13000 तक पहुंच गई है।

आपको बता दें कि जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल के आखिरी मन की बात कार्यक्रम में संपूर्ण देश को संबोधित कर रहे थे। वही किसान यूनियन ने यह फैसला लिया था कि मन की बात कार्यक्रम के दौरान वह थाली पीट कर अपना प्रदर्शन करेंगे।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा था कि मन की बात कार्यक्रम के हिंदी प्रसारण के बाद इससे सभी भाषाओं में देश के संपूर्ण हिस्सों में प्रसारित किया जाएगा।

संबोधन को खत्म करने के दौरान उन्होंने सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देकर धन्यवाद कहा।

नेहा शाह

Next Story
Share it